बिजली विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ चलाया चेकिंग अभियान, 40 कमर्शियल उपभोक्ता के 50 लाख के आसपास बकाया में 35 के काटे गए कनेक्शन

बिजली विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ चलाया चेकिंग अभियान, 40 कमर्शियल उपभोक्ता के 50 लाख के आसपास बकाया में 35 के काटे गए कनेक्शन

Anchor :-  सूबे में बिजली आपूर्ति को लेकर शासन के निर्देश पर उपभोक्ताओं को बिजली निर्बाध रूप से मिले, जिसे लेकर आजमगढ़ जिले के नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से बड़े कमर्शियल उपभोक्ताओं के बड़े बकाए को लेकर बिजली विभाग का हंटर चला, जहां 35 की संख्या में कनेक्शन काटे गये, जिसे लेकर बड़े कमर्शियल उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा। वहीं विभाग ने 5 लाख से अधिक राजस्व की वसूली भी की।

विद्युत विभाग के अनुसार कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर जिन क्षेत्रों में राजस्व वसूली नहीं हो रही या विद्युत चोरी की संभावना है, उन क्षेत्रों में खंड स्तर पर टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही है। उसी क्रम में आजमगढ़ मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया गया जिसमें जिले के शहर क्षेत्र आराजी बाग, ब्रह्मस्थान तथा करतारपुर समेत कई स्थानों पर बिजली चेकिंग के दौरान विधिक कार्रवाई की जा रही। विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिले रात-रात काम किया जा रहा है। अगर कहीं टेक्निकल फाल्ट हो रहा तो बनाने में थोड़ा समय लगता है। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी किए जाने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही तथा राजस्व का निर्धारण कर उनसे ही जमा कराया जाएगा व उन्हें नोटिस भेजी जायेगी। कमर्शियल उपभोक्ताओं पर चेकिंग को लेकर एसडीओ ने बताया कि 40 ऐसे बड़े कमर्शियल उपभोक्ता हैं, उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिनके बकाया 40 से 50 लाख के आसपास हैं, जिसमें 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं। यह अभियान लगातार चलता रहेगा, शेष सामान्य उपभोक्ता जिनके 10 हजार से ऊपर के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *