NEET परीक्षा में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग, समाजवादी छात्र सभा ने राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

NEET परीक्षा में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग, समाजवादी छात्र सभा ने राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

आजमगढ़। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने महा महिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की खबरों ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता भी प्रभावित हुई है। छात्रों ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों और संबंधित गिरोहों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर मामले की CBI जांच कराने की भी मांग उठाई गई।

छात्रों और अभिभावकों ने सरकार से छात्रहित एवं न्याय को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय, विकास यादव, रितेश यादव, रवि शंकर, अभिनव यादव, शुभम यादव, दिवाकर मौर्य, रविकांत यादव समेत कई छात्र एवं युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *