अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़। तहसील मेहनगर क्षेत्र के ग्राम घटिया निवासी रामदीन पुत्र सम्हार ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर हुए कथित अवैध कब्जे और निर्माण के मामले में न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि अधिकारियों के आदेश के बावजूद राजस्व विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते विपक्षियों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है।

रामदीन ने आरोप लगाया कि मौजा घटिया स्थित गाटा संख्या 819 की भूमि पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने अपने परिवार के साथ मिलकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। आरोप है कि जमीन पर पिलर खड़े कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे पीड़ित को अपनी भूमि से वंचित होना पड़ रहा है।

पीड़ित का कहना है कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के आदेश पर राजस्व टीम गठित की गई थी, लेकिन नायब तहसीलदार मेहनगर के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर सही तरीके से जांच नहीं की। आरोप है कि मौके पर पुलिस बल की सहायता भी नहीं ली गई और कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित रह गई।

रामदीन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने बताया कि न्याय की उम्मीद में उन्होंने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। मामले को लेकर उन्होंने मीडिया से बातचीत कर अपनी समस्या भी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *