हरिऔध कला केन्द्र में वृहद रोजगार मेला, 253 युवाओं को मिली नौकरी

हरिऔध कला केन्द्र में वृहद रोजगार मेला, 253 युवाओं को मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के तहत मंगलवार को हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

रोजगार मेले में एयरटेल, वेलस्पन प्राइवेट लिमिटेड , वर्धमान प्राइवेट लिमिटेड., हीरो मोटर्स, फ्लिपकार्ट, मैक्सवेल हॉस्पिटल, रोहित हाइब्रिड प्राइवेट लिमिटेड., मर्सी होम हेल्थकेयर सर्विसेज, नर्सिंग केयर-24, आईसेट, एडुवांटेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड. सहित कुल 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में 2,275 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

मेले में 613 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 400 का पंजीकरण किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 253 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से 40 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक दीपक कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष लालगंज हरीश कुमार तिवारी, एमआईएस मैनेजर मृत्युंजय पाण्डेय, डीपीएम विनोद कुमार पाण्डेय, एकता सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक दीपक कुमार यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी कंपनियों एवं अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त करते हुए रोजगार मेले का समापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *