ग्राम पंचायत सचिवालय में चकबंदी अधिकारी अनंत सिंह ने किसानों की सुनी समस्याएं
रीना वर्मा
कन्नौज।सरकार की मंशा के अनुरूप चकबंदी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाओं में किसानों की विभिन्न समस्याओं और वादों के निस्तारण को लेकर चकबंदी अधिकारी द्वारा ग्राम बरौली के सचिवालय सभागार में किसानों की समस्याओं को सुनकर उनको उचित सुझाव देते हुए समस्याओं के निस्तारण करने का कार्य किया गया।
चकबंदी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो में सरकार की मनसा के अनुरूप समस्याओं के निस्तारण को लेकर ग्राम पंचायतो में जाकर उचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में ग्राम पंचायत बरौली के सचिवालय सभागार में चकबंदी न्यायालय का आयोजन चकबंदी अधिकारी अनंत सिंह की अगुवाई में किया गया जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे चकों के कम रखवा एवं किसी व्यक्ति की आपत्ति के निस्तारण सहित विभिन्न वादों को अच्छे माहौल में किसानों से वाद विवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया साथ ही उनके निस्तारण को लेकर उचित सुझाव देते हुए कई वादों का निस्तारण किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामबाबू दोहरे चकबंदी कर्ता राजेश कुमार चकबंदी लेखपाल सत्येंद्र कुमार यादव चकबंदी लेखपाल सुमित कुमार चकबंदी पेशकार मोहित शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
