डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण।

सीईओ जिला पंचायतनिर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण।

सीईओ जिला पंचायतनिर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट।

सिंगरौली, 22 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत एवं संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति, अपूर्ण कार्यों की स्थिति, निर्माण गुणवत्ता तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि डीएमएफ मद से स्वीकृत सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को नियमित मॉनीटरिंग करने तथा निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य हैं। इनका उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी निर्माण कार्य स्वीकृत कार्ययोजना एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने निर्देशित किया कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का आवश्यक परीक्षण एवं औपचारिकताएं पूरी कर कार्य पूर्णता के सात दिवस के भीतर संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक पूर्ण निर्माण कार्य के स्पष्ट एवं अद्यतन फोटोग्राफ डीएमएफ शाखा में अनिवार्य रूप से जमा कराए जाएं, ताकि कार्यों की वास्तविक भौतिक प्रगति एवं पूर्णता का अभिलेख संधारित किया जा सके। अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने तथा कार्यों की प्रगति से संबंधित अभिलेख एवं जानकारी अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में डीएमएफ मद से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं समय-सीमा निर्धारित करने पर जोर दिया गया। सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि इन कार्यों का लाभ आमजन को शीघ्र मिल सके। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग तेजस्वनी शुक्ला, उप संचालक खनिज आकांक्षा पटेल, कार्यपालन यंत्री ईआरएस मनोज बाथम, जिला डीपीसी आर.एल. शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नगर निगम अरविंद मडराई तथा उप संचालक उद्यानिकी एच.एल. निमोरिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *