सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती,सपा नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती,सपा नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को याद करते हुए समाज की भलाई के लिए काम करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास वाल्मीकि ने की। संचालन करते हुए आनंद बाबू यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्य के आदि कवि और रामायण के रचयिता हैं। उनकी जयंती हमें उनके महान व्यक्तित्व और रचनाओं से प्रेरणा लेने का अवसर देती है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।
भोले कुरैशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी लोगों को समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए। समाज में समानता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत बनाना जरूरी है। वहीं, राजेश पाल ने कहा कि संत-महापुरुष अपने विचारों और आदर्शों से समाज को नई दिशा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
पीपी सिंह ने लोगों से आपस में मिलजुलकर रहने और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, कमलेश कटियार, राकेश कठेरिया, रामवीर कठेरिया, संजय कटियार, सुधीर कश्यप, अजय कश्यप, रोहित कुशवाहा, अवधेश राठौर, संतराम प्रजापति, अनिरुद्ध यादव, विवेक पाल, मसूद अहमद, राशिद खान, बालकराम यादव, कल्लू नेता, दीपक नेता और वीपी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *