आजमगढ़ में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में मोहम्मद शेख गिरफ्तार

आजमगढ़ में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में मोहम्मद शेख गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद, पिता व स्थानीय लोगों ने उसकी कथित गतिविधियों की जानकारी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ने आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में रहकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। जो अब क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, एटीएस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान आधारित गैंग और उसके संचालकों के संपर्क में था और वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। बताया यह भी गया की सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने की साजिश, राजनीतिक हस्ती की हत्या की तैयारी में आरोपी जुटा था। ATS ने गिरफ्तार आरोपी से 9MM पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद किया गया।

बताया गया कि एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा आतंकवादी संगठनों से जुड़े तत्व भारत में युवाओं को बहकाकर उन्हें स्लीपर सेल के रूप में तैयार करने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए युवाओं को धन का लालच दिया जा रहा और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस नेटवर्क का संबंध पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों से जुड़ा होना बताया गया। आरोप है कि यह गिरोह भारत में विभिन्न व्यक्तियों और संस्थानों की रेकी कराने, चुनिंदा लोगों की हत्या कराने, राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर हमले की योजना बनाने तथा सुरक्षा एजेंसियों को निशाना बनाने जैसी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसा रहा था। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक निगरानी के दौरान ATS की जांच में आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख पुत्र रेहान अहमद का नाम सामने आया। एटीएस के अनुसार वह व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों के संपर्क में था तथा उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर सक्रिय भूमिका निभा रहा था। जिसे लेकर उसे हार्डवेयर दुकान से आरोपी को एटीएस ने गिरफ्तार कर ले गई। वहीं इस मामले में आरोपी मोहम्मद शेख के पिता तथा स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी इस तरह की कथित गतिविधियों की जानकारी नहीं है, हां वह मोबाइल का अक्सर इस्तेमाल करता था। पिता ने कहा कि वह दुकान पर बैठता और घर के कामकाज व कारोबार में हाथ बंटाता था।
आपको बता दें कि आरोपी मोहम्मद शेख का जन्म 27 दिसंबर 2005 को हुआ था और उसने हाई स्कूल तक की शिक्षा हासिल की है। उसने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा 2023 में श्री महादेव इंटर कॉलेज सिकरौर सहबरी आजमगढ़ से उत्तीर्ण की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *