मोहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,
रीना सिंह
विशुनगढ़,(कन्नौज)। आगामी मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में थाना अध्यक्ष भागमल ने सभी नागरिकों से त्यौहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, उपनिरीक्षक हृदय राज उपाध्याय ने सुरक्षा के नियमों और दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों, जैसे मोहम्मद शकील, सुधीर कुमार द्विवेदी, ओमजी दीक्षित, राम बख्श लोधी, नन्हे खां, सकील खान सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में त्यौहार को शांतिपूर्ण शिवम भाई चारा बनाए रखने की अपील की और अगर कोई भी अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही।
