एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने एलवल चौकी के जीर्णोद्धारित भवन का किया उद्घाटन, कोतवाली स्थित नवीन मेस का किया लोकार्पण, व्यापारियों संग की बैठक

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने एलवल चौकी के जीर्णोद्धारित भवन का किया उद्घाटन, कोतवाली स्थित नवीन मेस का किया लोकार्पण, व्यापारियों संग की बैठक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी एलवल के जीर्णोद्धारित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने क्षेत्र के व्यापारियों एवं सम्भ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके पश्चात थाना कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए तैयार किए गए नवीन मेस दाल चूरमा का भी लोकार्पण किया गया। मेस का जीर्णोद्धार पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके कल्याण के उद्देश्य से कराया गया है।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए तथा पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित थाना एवं चौकी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *