गाजियाबाद: तपती धूप में दंड वत प्रणाम करते DM ऑफिस पहुंचे समाजसेवी सतपाल सिंह, अनोखे अंदाज में दिया ज्ञापन

गाजियाबाद: तपती धूप में दंड वत प्रणाम करते DM ऑफिस पहुंचे समाजसेवी सतपाल सिंह, अनोखे अंदाज में दिया ज्ञापन

गाजियाबाद में जिला अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को एक अनोखा नजारा दिखा। विद्या ज्योति सेवा संस्थान के समाजसेवी सतपाल सिंह तपती धूप में रास्ते भर दंडवत प्रणाम करते हुए ज्ञापन देने डीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि देश-प्रदेश की समस्याओं को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार से कुछ मांगें रखी हैं।

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में दोपहर के समय जब तापमान 40 डिग्री के पार था, तब समाजसेवी सतपाल सिंह अनोखे अंदाज में ज्ञापन देने पहुंचे। वे गेट से लेकर डीएम कार्यालय तक हर कदम पर दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़े।

सतपाल सिंह ने बताया कि उनका मकसद जनता की समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान खींचना है। ज्ञापन में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाया है। उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार से इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।

बाइट – सतपाल सिंह, समाजसेवी, विद्या ज्योति सेवा संस्थान
हमारे देश और प्रदेश में बहुत सी समस्याएं हैं। जनता परेशान है। इन्हीं समस्याओं को लेकर हम जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन दे रहे हैं। प्रणाम करके आना मेरा तरीका है, ताकि हमारी बात, हमारी पीड़ा प्रशासन तक पहुंचे। हमने सरकार से मांग की है कि शिक्षा-स्वास्थ्य मुफ्त हो और युवाओं को रोजगार मिले।”

डीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने सतपाल सिंह का ज्ञापन लिया। उनका यह अनोखा तरीका चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना था कि अपनी बात रखने का यह गांधीवादी तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *