आजमगढ़ के हीरापट्टी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पी.एस. निशानेबाजी अकादमी का शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय विद्यालय रोड पर अमर नर्सिंग होम के सामने प्रथम तल पर शुरू हुई इस अकादमी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 10 मीटर इनडोर शूटिंग रेंज तैयार की गई है, जहां प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
अकादमी में एयर रायफल और एयर पिस्टल शूटिंग के लिए आधुनिक एवं प्रोफेशनल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर की ट्रेनिंग मिल सके। यहां केवल निशानेबाजी ही नहीं, बल्कि शारीरिक फिटनेस, योग, ध्यान और कार्डियो एक्सरसाइज पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं का समग्र विकास हो सके।
अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को इंटर स्कूल, इंटर कॉलेज, इंटर यूनिवर्सिटी, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। यह अकादमी खासतौर पर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बनकर उभरी है, जो शूटिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
निशानेबाजी खेल को एकाग्रता, धैर्य और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही यह खेल उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल कोटा के तहत प्रवेश दिलाने में भी सहायक है। वहीं, भारतीय सेना, नेवी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ, रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसी सेवाओं में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलती है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, नकद पुरस्कार और आरक्षण जैसे लाभ भी मिलते हैं, जिससे युवाओं के लिए खेल के माध्यम से करियर बनाने के नए रास्ते खुलते हैं।

अकादमी की प्रशिक्षु शानवी जायसवाल ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से प्रशिक्षण ले रही हैं और हाल ही में अयोध्या में आयोजित प्रतियोगिता में प्री-स्टेट क्वालीफाई कर चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी। उनका सपना भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच रितिक सिंह, जनक प्रताप, शानवी जायसवाल, प्रयान गुप्ता, विकास जायसवाल ,मेदांश, आयुष, शैलजा, अंशिका, अमित, अद्विक, देव और सलोनी (सिल्वर मेडलिस्ट) सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं शैलजा, सलोनी और अंशिका की टीम ने 29वीं प्री-स्टेट अयोध्या प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी हासिल किया।
अकादमी से जुड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी ईमेल Psshooting501@gmail.com या मोबाइल नंबर 94531 69846, 8115043839 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। यह पहल निश्चित रूप से आजमगढ़ के युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेगी।
