आरटीसी आजमगढ़ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, टीम B बनी विजेता

आरटीसी आजमगढ़ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, टीम B बनी विजेता

गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आरटीसी आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों के बीच रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुई, जिसमें कुल चार टीमों—A, B, C और D—ने हिस्सा लिया।
प्रथम चरण में टीम A और टीम B के बीच खेले गए मुकाबले में टीम B ने जीत हासिल की, जबकि दूसरे मैच में टीम C और टीम D के बीच हुए मुकाबले में टीम D विजेता रही। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को टीम B और टीम D के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम B ने खिताब अपने नाम कर लिया।
टीम B की कप्तान रिक्रूट महिला आरक्षी सुरभि मौर्य रहीं, जबकि उपविजेता टीम D की कप्तान सुजाता शुक्ला थीं। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सुरभि मौर्य को “मैन ऑफ द सीरीज” घोषित किया गया।
यह प्रतियोगिता महिला रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हुई। ऐसे आयोजन पुलिस बल में उत्साह, ऊर्जा और समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *