नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर कोतवाली में हुई बैठक, आयोजकों को दिए गए दिशा-निर्देश
आजमगढ़। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडालों के आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहारों के दौरान जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, पूजा पंडालों के आयोजक एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
