आजमगढ़ में अल फलाह फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, ‘पैरेंट्स डे’ के जरिए माता-पिता के सम्मान का संदेश

अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) का 7वां स्थापना दिवस आजमगढ़ के तकिया में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जाकिर हुसैन गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जाकिर हुसैन ने कहा कि अल फलाह फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक रक्त उपलब्ध कराने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी की जान बचाने में मदद मिल सके।उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने अपने 7वें स्थापना दिवस को ‘पैरेंट्स डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे उद्देश्य माता-पिता के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचाना है। जाकिर हुसैन ने कहा कि उनकी कोशिश है कि माता-पिता के सम्मान की यह बात देश से उठकर विश्व स्तर तक पहुंचे और पूरी दुनिया में माता-पिता के सम्मान के लिए ‘पैरेंट्स डे’ मनाया जाए।कार्यक्रम में अल फलाह फाउंडेशन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजक मुहम्मद आसिफ आजमी, शहजाद कुरैशी और अबू शाहमा माहुली समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।स्थापना दिवस के कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में माता-पिता के सम्मान और उनकी सेवा का संदेश देने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *