डीएम एसपी ने बाढ़ से निपटने को मेहंदी घाट पर परखी तैयारियां, मॉक ड्रिल*
कन्नौज। बुधवार को आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की विभीषिका से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में जिले के प्रसिद्ध मेहंदी घाट पर एक वृहद ‘बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न सरकारी विभागों की तैयारियों को परखना और आपसी समन्वय को मजबूत करना था। अभ्यास कार्यक्रम जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की सीधी देखरेख में संपन्न हुआ।
संयुक्त टीमों ने दिखाया दम, हुआ लाइव रेस्क्यू
आपदा प्रबंधन के इस बड़े अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत इकाई, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, अग्निशमन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीमों ने सक्रिय सहभागिता की कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन द्वारा आमजन से विशेष अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि वर्षा और बाढ़ के दिनों में सोशल मीडिया या स्थानीय स्तर पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। नदी के ऊंचे जलस्तर या जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों के निकट अनावश्यक रूप से न जाएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। जनपद पुलिस और प्रशासन बाढ़ आपदा से निपटने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नवनीता राय, आपदा विशेषज्ञ जय लक्ष्मी पांडेय, नायब तहसीलदार भरत मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
