आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत असीलपुर बाजार में तेज रफ्तार सुपर स्प्लेंडर बाइक ने एक अधेड़ व्यक्ति को गलत साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई।
घायल व्यक्ति की पहचान गुड्डू पुत्र छांगुर उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल का भाई बनगांव बाजार में बेकरी की दुकान चलाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय सुपर स्प्लेंडर बाइक (पंजीकरण संख्या यूपी 50 एएस 1349) में लाइट नहीं जल रही थी, इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है
Azamgarh निजामाबाद थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी
