सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार में एक रात में तीन दुकानों में सेंध, दो से 12 हजार रुपये चोरी

सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार में एक रात में तीन दुकानों में सेंध, दो से 12 हजार रुपये चोरी

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार स्थित मिल्कीपुर मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की। दो दुकानों से करीब 12 हजार रुपये नकद चोरी हुए, जबकि तीसरी दुकान अभी शुरू नहीं हुई थी, जिससे वहां चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।

बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालकों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पैथोलॉजी सेंटर के संचालक जितेंद्र पाठक ने बताया कि चोर ड्रॉअर में रखे करीब आठ हजार रुपये ले गए। दूसरी दुकान से करीब चार हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है।

चोरों ने पैथोलॉजी सेंटर, क्लीनिक और फास्ट फूड की दुकान को निशाना बनाया। एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध लगने से बाजार के दुकानदारों में चिंता है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *