सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती
कन्नौज। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कलीम के नेतृत्व में बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा लखी शाह बंजारा के योगदान को याद किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों को बंजारा समाज के उत्थान के लिए अहम बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद बाबू ने कहा कि बंजारा समाज को हमेशा समाजवादी पार्टी की सरकार में उचित सम्मान मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा ने हमेशा उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
वहीं, कुलदीप यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बंजारा समाज को सदैव आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि कैसे समाजवादी लोहिया आवास योजना के माध्यम से बंजारा समाज के परिवारों को पक्के मकान देकर सशक्त बनाने का काम सपा सरकार में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कल्लू पाल ने कहा, “हम सभी ने मिलकर बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती बेहद धूमधाम से मनाई है और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है।”
सद्दाम हुसैन ने राजनीतिक माहौल पर चर्चा करते हुए विश्वास जताया कि बंजारा समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज का पूरा समर्थन सपा को मिलेगा।
इस अवसर पर गुफरान अहमद,दीपक नेता,अनुराग यादव,विवेक पाल, शिब्बू तिवारी,नितिन यादव,आशीष यादव, धर्मेंद्र नायक, मैंक नायक,अभिनक नायक आदि लोग मौजूद रहे
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती
