गोसाईगंज के कारी बाहर में बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, लखनऊ रेफर
सुलतानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कारी बाहर-जासापारा गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने आजाद वर्मा नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
क्या है मामला
शाम करीब 5:45 बजे गांव में फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आजाद वर्मा का गांव के ही सत्यम पांडे और उसके साथियों से 2024 में मारपीट को लेकर विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में बाइक से आए हमलावरों ने आजाद को निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए।
पुलिस एक्शन में
सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
परिजनों का आरोप
घायल के परिजनों ने सत्यम पांडे समेत कई लोगों पर पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है
एंकर लिंक: सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
VO: सुलतानपुर के गोसाईगंज इलाके के कारी बाहर-जासापारा गांव में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने आजाद वर्मा नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही आजाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया।
बाइट: अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह
VO: पुलिस के मुताबिक 2024 में आजाद का सत्यम पांडे और उसके साथियों से मारपीट को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है।
