झूठी सूचना पर थाने बुलाकर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

झूठी सूचना पर थाने बुलाकर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गदाईपुर भाना निवासी एक युवक ने पुलिस और कुछ व्यक्तियों पर झूठी सूचना देकर थाने बुलाने, मारपीट करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी आयुष राजभर ने आरोप लगाया है कि 29 जून 2026 को उन्हें किशन प्रजापति नामक व्यक्ति द्वारा झूठी सूचना देकर दीदारगंज थाने बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें बैठा लिया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

शिकायत के अनुसार, प्रार्थी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और 151 की कार्रवाई के तहत उनका चालान कर दिया गया। इसके अलावा, उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने यह भी कहा है कि इसके बाद भी उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और कुछ लोग उनके घर जाकर धमकियां दे रहे हैं।

आयुष राजभर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *