भव्य डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज, स्वर्गीय खिलाड़ियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

भव्य डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज, स्वर्गीय खिलाड़ियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हाथरस। हसायन क्षेत्र के ग्राम कानऊ में भव्य डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर (रिंकू भैया) ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला वहीं, आयोजन के दौरान स्वर्गीय कबड्डी खिलाड़ियों सचिन ठाकुर और कान्हा ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की गई और उनके खेल योगदान को याद किया गया मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *