18वीं इंटरस्कूल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आजमगढ़ पुलिस लाइन का शानदार प्रदर्शन

18वीं इंटरस्कूल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आजमगढ़ पुलिस लाइन का शानदार प्रदर्शन

जौनपुर में आयोजित 18वीं इंटरस्कूल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त 2026 को होली चाइल्ड स्कूल, जौनपुर में किया गया।

आजमगढ़ की गौरवी गुप्ता, अनुराग और आर्यन गौड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि स्वाति निषाद ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जौनपुर में विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और पुलिस लाइन आजमगढ़ को शुभकामनाएं दीं।

आजमगढ़ लौटने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, आईपीएस ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पुलिस लाइन के अन्य अधिकारियों और प्रतिसार निरीक्षक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान खिलाड़ियों के कोच सुनील कुमार शिंदे को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *