पश्चिम बंगाल: मालदा के मानिकचक में बाढ़ पीड़ितों को राहत, स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार करेगा IIT कानपुर

पश्चिम बंगाल: मालदा के मानिकचक में बाढ़ पीड़ितों को राहत, स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार करेगा IIT कानपुर

मालदा (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मालदा जिले के मानिकचक क्षेत्र में बाढ़ और नदी कटाव से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की। मथुरापुर बीएसएस हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूरी तरह प्रभावित परिवारों को 1.80 लाख रुपये और आंशिक रूप से प्रभावित परिवारों को 90 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को कपड़े और पांच दिन का राशन भी उपलब्ध कराया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानिकचक के भूतनी क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को दी गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरत के अनुसार धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने बांध की मरम्मत का जिक्र करते हुए बताया कि करीब 1,400 मीटर बांध का हिस्सा टूट गया है, जबकि कुल 2,200 मीटर बांध की मरम्मत की आवश्यकता है। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के साथ क्षेत्र में नदी कटाव और बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान तलाशना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *