कुसुमखोर में धूमधाम से मनाया गया हजरत फरीद शाह का उर्स
कन्नौज: जिले के कुसुमखोर क्षेत्र में हजरत फरीद शाह के सालाना उर्स का आयोजन बड़ी अक़ीक़त और उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आरिफ जमां ने फीता काटकर किया। उर्स के अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से रूहानी हो गया।
उद्घाटन के दौरान सपा नेता आरिफ जमां ने अपने संबोधन में कहा कि हजरत फरीद शाह का उर्स यहां की एक पुरानी परंपरा है, जो हर साल पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे सदर काशिम खान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
उर्स के मौके पर देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाई और अकीदत के फूल पेश किए। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एकता का संदेश देते हुए मुल्क की तरक्की के लिए प्रार्थना की। उर्स के दौरान क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा, जहां लोगों ने उत्साह के साथ शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, शाहिद फिरोजाबाद, गुलशाद अहमद, शाहिद वारसी, राजू अली, सहीमुद्दीनअली आदि लोग मौजूद रहे।
