ह्यूमन फर्स्ट एवं टीम 12 आजमगढ़ के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 100 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

ह्यूमन फर्स्ट एवं टीम 12 आजमगढ़ के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 100 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण, 9 मरीज ऑपरेशन के लिए वाराणसी रेफर

आजमगढ़। ह्यूमन फर्स्ट एवं टीम 12 आजमगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक सभागार, रानी की सराय में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री शंकर नेत्रालय, वाराणसी की वरिष्ठ नेत्र चिकित्सिका डॉ. अक्षिता एवं उनकी टीम ने 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया, मरीजों को निःशुल्क दवा, परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
जांच के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पात्र पाए गए 9 मरीजों को आगे के उपचार के लिए वाराणसी स्थित शंकर नेत्रालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के आवागमन, दवा एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।
इस अवसर पर ह्यूमन फर्स्ट एवं टीम 12 आजमगढ़ के संयोजक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं। कोविड काल में जनजागरूकता एवं उपचार में सहयोग, बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के बाद इस वर्ष निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में पंकज कुमार मौर्य “पवन”, बृजेश यादव, संजय यादव, डॉ. रवि गुप्ता, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार, पवनदेव त्रिपाठी, संदीप गर्ग, धनंजय राय, वीर प्रताप सिंह, यदुवेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य तथा अस्पताल प्रबंधन की ओर से संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *