महुआ मुरारपुर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा संपन्न

महुआ मुरारपुर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा संपन्न

आजमगढ़। जनपद के सठियांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ मुरारपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शनिवार, 21 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य समापन हुआ। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 15 फरवरी 2026, रविवार को हुआ था, जिसमें प्रतिदिन भागवत कथा, भजन-कीर्तन तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

समापन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस धार्मिक आयोजन के यज्ञाधीश श्री प्रभाकर पाठक तथा यज्ञाचार्य श्री राघव पाण्डेय के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक रीति से संपन्न कराए गए। कथा व्यास के रूप में श्री उमाशंकर जी महाराज ने सप्ताह भर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर होते रहे।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान मेवालाल गुप्ता एवं सुमित्रा देवी रहे, जिन्होंने श्रद्धा और समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व रामप्यारे गुप्ता ने संभाला, जिनके निर्देशन में भोजन, बैठने, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।

समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है।

पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला तथा विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वही
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नाम
परिवार के सदस्यों में
रामप्यारे गुप्ता, विमलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, अर्पित गुप्ता (हरि ॐ), रुद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, जगदीश गुप्ता
विशिष्ट अतिथि के तौर पर
अरविन्द जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर भाजपा
अन्य प्रमुख उपस्थितजन:
रामदर्शन यादव (पूर्व विधायक), रामबचन चौहान, रामप्रवेश यादव (महाप्रधान), अखिलेश यादव (विधायक), चन्द्रदेव रामयश, राजकिशोर यादव, सुरेश गुप्ता, सोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *