विनोद राय के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह द्वारा सठियांव चौराहे पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विनोद राय के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह द्वारा सठियांव चौराहे पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के पहली बार आजमगढ़ आगमन पर सठियाव चौराहे पर बुधवार को ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विनोद राय को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि भाजपा ने आजमगढ़ की धरती से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत करीब 11 से 12 जिले आते हैं और ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी विनोद राय को मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि विनोद राय के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह स्वागत संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है।
आजमगढ़ मुबारकपुर विधानसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा के मत प्रतिशत में काफी बढ़ोतरी हुई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, कार्यकर्ताओं की मेहनत से आजमगढ़ मुबारकपुर सीट पर भाजपा की जीत का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में जब विनोद राय भाजपा के जिला अध्यक्ष थे, उस समय पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्वांचल में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *