बंबे में बहता मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बंबे में बहता मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब बंजारे नगला दौलतपुर के पास एक बंबे में युवती का शव बहता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार करीब 1 बजे कुछ बच्चे बंबे में नहा रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में बह रहे एक शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मृतका पीले रंग का सूट-सलवार पहने हुई थी और उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल-112 टीम मौके पर पहुंच गई कोतवाल शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बंबे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान व मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। युवती का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *