लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजमगढ़ दीवानी के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, चक्का जाम कर जताया आक्रोश
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता सोमवार को पूरे दिन सामूहिक अवकाश पर रहे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शासन विरोधी नारे लगाते हुए न्यायालय परिसर में चक्रमण किया और दस मिनट तक गिरजाघर घर चौराहे पर चक्का जाम किया।इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह तथा संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बैठक में रविवार को लखनऊ में अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा की गई। तत्पश्चात जुलूस निकाल कर शासन विरोधी नारे लगाते हुए न्यायालय परिसर का चक्रमण किया।अधिवक्ताओं ने शासन से मांग किया कि हर घायल अधिवक्ता को पचास लाख रूपये दिए जाय। अपनी मांगो का ज्ञापन अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा।जुलूस में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित,पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह,पूर्व मंत्री जगदीश प्रसाद यादव,अरुणेंद्र कुमार सिंह,राजेश सिंह, पंकज सिंह,संजय कुमार सिंह अमित दूबे आदि अधिवक्ता शामिल थे।
