फर्जी अभिलेख से मदरसा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

फर्जी अभिलेख से मदरसा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

आजमगढ़। जिले में फर्जी मदरसा संचालित करके शासकीय व्यवस्था को गुमराह करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहम्मद अकरम को मुंडा तिराहा क्षेत्र से सिधारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा फूलपुर पुलिस ने शरद यादव और धर्मेंद्र यादव को अंबारी चौराहे से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल की जांच के बाद हुई है। इन दोनों आरोपियों पर मदरसा अरबिया तहतानिया भीखपुर में 66 हजार रुपये के सरकारी धन के गबन करने का आरोप है। ईओडब्ल्यू के निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश सिंह ने 13 फरवरी 2025 को एक प्रार्थना-पत्र दिया था। बताया था कि मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला सिधारी आजमगढ़ फर्जी अभिलेखों के आधार पर संचालित हो रहा था। इस मदरसे का प्रबंधक मोहम्मद अकरम था। उसके खिलाफ रानी की सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बता दें कि जिले में मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों की जांच चल रही थी। इस दौरान कई मदरसे मानकों के विपरीत पाए गए। ईओडब्ल्यू की जांच में मोहम्मद अकरम की ओर से संचालित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला में फर्जीवाड़ा सामने आया। वे फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसे का संचालन कर रहा था।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आज़मगढ़ जिले में करीब 207 मदरसों के “अस्तित्वहीन” और आधुनिकिकरण योजना के तहत मिले सरकारी पैसों का गबन करने के आरोपों की जांच की गई थी।
जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए थे।
इस मामले में हाल ही में फूलपुर थाने के अंतर्गत दो और सिधारी थाने के अंतर्गत एक व्यक्ति, यानी कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है और इस मामले से जुड़े बाकी मामलों में भी जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *