टॉपर्स छात्र छात्राएं को किया गया सम्मानित

टॉपर्स छात्र छात्राएं को किया गया सम्मानित

शिक्षा क्षेत्र सठियांव के एम ए सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जमुड़ी के प्रांगण में सोमवार को कक्षा बारह सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के वाले छात्रों को मेडल, ट्राफी से सम्मानित किया गया। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से जहां छात्र-छात्राओं में उत्साह है, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रथम स्थान पर लक्ष्य बरनवाल – 94.2% द्वितीय स्थान पर नजीहा – 93.2% तृतीय स्थान पर नबा नाज – 91.2% चतुर्थ स्थान पर उज्ज्वल प्रकाश राय – 89.2% पंचम स्थान पर अफीफा कमाल – 88.4% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सोमवार को विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नदीम अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सैय्यद असरार अहमद ने कहा कि स्कूल में बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनने की भी शिक्षा दी जाती है, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।
इस अवसर पर प्रधान हाजी मुमताज़ अहमद, प्रबंधक नदीम अहमद, प्रधानाचार्य मोहम्मद असअद, डायरेक्टर अशरफ जमाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं—मनीष शर्मा, प्रिया यादव, याशमीन खान, संजय श्रीवास्तव, भूपेश गुप्ता, महजबीन, नूरशबा, प्राची, सेराज अहमद, दिनेश यादव, रवि प्रकाश राय एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *