नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरुद्ध AIMM ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
-मेहनती छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार- मुख्तार अहमद
-पेपर लीक माफियाओं पर लगे NSA, पारदर्शी हो परीक्षा प्रणाली-एडवोकेट अकील उद्दीन
बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में NEET-UG परीक्षा में बार-बार हो रहे पेपर लीक प्रकरणों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कड़े शब्दों में कहा, NEET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि करोड़ों विद्यार्थियों के सपनों और वर्षों की मेहनत का परिणाम है। 2024 की परीक्षा में जिस तरह की अनियमितताएं सामने आईं, उसने देशभर के 24 लाख छात्रों के विश्वास को हिला कर रख दिया है। गरीब किसान और मजदूर कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी उम्मीदें टूट जाती हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच CBI या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT से कराई जाए।
मंडल प्रवक्ता एवं जिला महासचिव एडवोकेट अकील उद्दीन ने कहा कि यह बार-बार होने वाली घटना है जो परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। हमारी मांग है कि पेपर लीक माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)और गैंगस्टर एक्टके तहत कार्रवाई की जाए। NTA की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए और भविष्य में एन्क्रिप्टेड पेपर सिस्टम जैसे तकनीकी सुरक्षा उपाय लागू किए जाने चाहिए।
AIMM की मुख्य मांगें है कि
