सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से आग लगाकर रील बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से आग लगाकर रील बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ बुलेट मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की वीडियो इंस्टाग्राम पर की थी अपलोड
➡️ पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सीज, अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित

जनपद में कानून व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के क्रम में उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सिविल लाइन, आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 235/2026 धारा 285/287/288 बीएनएस व 7 CLA एक्ट पंजीकृत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडियासेल आजमगढ़ से एक वीडियो प्राप्त हुई थी, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर serveshsonkar नामक आईडी से एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP50DC3535 के चारों तरफ पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए रील बनाकर अपलोड किया गया था। उक्त उपेक्षापूर्ण एवं खतरनाक कृत्य से आसपास अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई। इस प्रकार के कृत्य से समाज में गलत संदेश प्रसारित होने के दृष्टिगत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

  इसी क्रम में दिनांक 16.05.2026 को उ0नि0 सूर्यपाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सर्वेश सोनकर पुत्र स्व0 प्रकाश सोनकर निवासी डीएवी कांशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष को समय 10:20 बजे थाना कोतवाली परिसर से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP50DC3535 को 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सर्वेश सोनकर पुत्र स्व0 प्रकाश सोनकर निवासी डीएवी कांशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 235/2026 धारा 285/287/288 बीएनएस व 7 CLA एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 सूर्यपाल,थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
  2. रि0का0 रितेश चौधरी,थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
  3. रि0का0 अश्वनी सिंह, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *