गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गश्त के दौरान थाना मोबाइल को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (4 वर्ष), पुत्री रशीद, निवासी 60 फुटा रोड शमशाद गार्डन पसौंडा के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू घर से बहला-फुसलाकर ले गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। शव को छुपाने के उद्देश्य से शालीमार गार्डन क्षेत्र में फेंक दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

थाना मोबाइल को सूचना प्राप्त हुई कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है ।शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही करायी गयी तो शव की पहचान रहनुमा उम्र 4 वर्ष पुत्री रशीद निवासी 60 फुटा रोड शमशाद गार्डन पसौंडा के रुप में हुई । शुरुआती छानबीन में रहनुमा को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू उसके घर से खिलाने के लिए ले गया था ,जहां उसकी हत्या कर शव को छुपाने के लिए शालीमार गार्डन में डाल दिया था । इस प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना टीला मोड़ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *