बैंक कर्ज से परेशान ग्रामीण सहित दो ग्रामीणों ने लगाया मौत को गले, फांसी के फंदे से लटकते मिले शव

बैंक कर्ज से परेशान ग्रामीण सहित दो ग्रामीणों ने लगाया मौत को गले, फांसी के फंदे से लटकते मिले शव
रीना वर्मा

कन्नौज। जिले के दो अलग अलग क्षेत्रों में दो ग्रामीणों ने अलग अलग कारणों से फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया।
पहला मामला जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के करसहा गांव का है। यहां 55 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बैंक के कर्ज की मानसिक उलझन में फांसी लगा ली। मृतक के भाई आशीष के मुताबिक अनिल ने वर्ष 2016 में ग्रामीण बैंक औसेर शाखा से 80 हजार रुपए का कर्ज लिया था। वर्तमान में कर्ज की रकम एक लाख 29 हजार रुपए हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थित सही नहीं होने और फसल भी खराब होने के कारण अनिल कर्ज चुका पाने में असमर्थ हो रहे थे।
मानसिक तनाव के कारण नशा भी करने लगे थे।
बीती रात अनिल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। अनिल की मौत पर परिजनों में रोने बिलखने का सिलसिला जारी रहा।
परिजनों द्वारा मामले में कोई पुलिस कार्यवाही नहीं की गई है। मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दूसरी घटना विशुनगढ़ के निदौली गांव में घटी।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव के बाहर रविवार को एक 57 वर्षीय ग्रामीण का शव नीम के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने की खबर पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी दयादीन पुत्र स्व. बसंतलाल बीती रात घर के बाहर सोने गए थे। सुबह उनका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ के सहारे लटकता हुआ मिला तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना के बाद पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मृतक ग्रामीण के 6 पुत्र हैं। इनमें मृतक के बड़े पुत्र रवी के मुताबिक मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं चाहने पर शव को नीचे उतारने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित खेत में ही किया है।
दोनों घटनाओं में परिजनों के कहने पर कोई पुलिस कार्यवाही नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *