आजमगढ़: स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए पक्की सड़क की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़: स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए पक्की सड़क की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के धर्मेन्द्र राजभर ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्र देकर ग्राम पंचायत अहिरौला क्षेत्र में बच्चों की सुविधा के लिए पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय बड़हरिया से इमला पोखरी रोड तक जाने वाला रास्ता वर्तमान में कच्चा है, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी होती है।

ज्ञापन में बताया गया कि बारिश के मौसम में कच्चा रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें मजबूरी में कठिन रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इस मार्ग से करीब 36 बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आते-जाते हैं।

धर्मेन्द्र राजभर ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बच्चों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय बड़हरिया से इमला पोखरी रोड तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *