सिद्धार्थ राम सिंह बने भाजपा आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भाजपा आजमगढ़ जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सिधारी स्थित मंगलम होटल में कार्यकर्ताओं द्वारा सिद्धार्थ राम सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाइयाँ दी।
जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राम सिंह ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में पार्टी के कार्य को और बेहतर करने के लिए प्रयास करते हुए सभी कार्यकर्ताओं कि आवाज उठाने का काम किया जायेगा।
संघ विचार परिवार के विभिन्न दायित्वों में रहने के साथ-साथ समाज सेवा के सभी अंगों में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोटरी एवं भारत विकास परिषद सहित समाज से बहुत सारे संस्थाओं के साथ काम करने के नाते उन सभी कार्यकर्ताओं को एवं पदाधिकारी को हृदय से धन्यवाद दिया जिनके आशीष से आज भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका मिला है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, दीनानाथ सिंह, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, गौरव रघुवंशी,नीरज सिंह,संतोष पासवान, श्रवण यादव, आशीष यादव, दीपक सिंह तरुणेश सिंह उर्फ़ रिंकू जाफरपुर, अश्वनी सिंह, प्रशांत सिंह, अंकु गुप्ता,प्रशांत सिंह, राहुल प्रजापति,उत्कर्ष,रवि यादव, दीपक सिंह, संदीप सिंह, राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
