दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, 24 घंटे में धराया, तमंचा, कारतूस, चाकू, मोबाइल बरामद, चाकू के वार से की थी हत्या

दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, 24 घंटे में धराया, तमंचा, कारतूस, चाकू, मोबाइल बरामद, चाकू के वार से की थी हत्या

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक हत्या के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कुछ दिन पहले आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप था। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में पड़ोसी इरफान उम्र 22 वर्ष ने विवाद के दौरान मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में 4 अप्रैल को मृतक के पिता नौशाद अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में हत्या की धारा में परिवर्तित किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, खोखा, मोबाइल फोन, सफेद धातु की बिछिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने विवाद के चलते हस्सान पर हमला किया
और गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव और उपनिरीक्षक सौरभ सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *