फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
रीना वर्मा

कन्नौज। शुक्रवार को एक विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने की खबर पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक थाना इंदरगढ़ के कस्बा उमर्दा में निवास करने वाले सतेंद्र कुमार जयपुर में रखकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सतेंद्र की शादी वर्ष 2012 में कुसुमलता से हुई थी। शादी के बाद सतेंद्र के दो बच्चे भी हैं।
वर्तमान में पति सतेंद्र के अलावा गांव में अन्य परिजनों सहित कुसुमलता और बच्चे रह रहे हैं।
शुक्रवार को कुसुमलता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने की खबर पर हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
घटना की तहरीर मृतिका के भाई रावेंद्र कुमार निवासी मकरंदापुर ने थाना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि, मृतिका के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया हेतु भेजा जाएगा। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विवाहिता के शव पर परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *