बउरहवा बाबा मंदिर वायरल वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ग्राम प्रधान का छेड़खानी का वीडियो हो रहा था वायरल

बउरहवा बाबा मंदिर वायरल वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ग्राम प्रधान का छेड़खानी का वीडियो हो रहा था वायरल

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में एक महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को दबोचकर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को पीड़िता की मां ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव, निवासी पल्हनी, थाना सिधारी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इसी दौरान बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में एक महिला के साथ अश्लील कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा आरोपी भी उसी मुकदमे का नामजद अभियुक्त है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश यादव उम्र 35 वर्ष वर्ष को रविवार दोपहर करीब 2:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमलेश यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सिधारी थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल आफताब, अनिल राय, कांस्टेबल नीरज यादव, ऐश कुमार तथा महिला कांस्टेबल गुड़िया मिश्रा शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *