एम ए सेंट्रल पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मेधावियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़ से बड़ी खबर | एम ए सेंट्रल पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मेधावियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़: जनपद के जमुड़ी स्थित एम ए सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से जहां छात्र-छात्राओं में उत्साह है, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही:

प्रथम स्थान: सोनाक्षी सोनी – 97.6%
द्वितीय स्थान: वैभव यादव – 93.4%
तृतीय स्थान: शिवांगी यादव – 92.8%
चतुर्थ स्थान: विनायक मिश्रा – 92.4%
पंचम स्थान: अरीशा अरशद – 91.4%
तान्या राज, कृष्णा सिंह मोहम्मद रेहान, कृष्णा चौहान, खुशबू यादव, मुस्कान मौर्य, नितिन यादव, कायनात, वकार, अयाज, पल्लवी शर्मा ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नदीम अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सैय्यद असरार अहमद ने कहा कि स्कूल में बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनने की भी शिक्षा दी जाती है, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सोनाक्षी सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से उन्हें अत्यंत खुशी है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत करती रहेंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नदीम अहमद, प्रधानाचार्य मोहम्मद असअद, कोऑर्डिनेटर सैय्यद असरार अहमद, डायरेक्टर अशरफ जमाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं—मनीष शर्मा, प्रिया यादव, यास्मीन खान, संजय श्रीवास्तव, भूपेश गुप्ता, महजबी, नूरसबा, प्राची, सेराज अहमद, शाहिद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह का माहौल उत्साह, गर्व और प्रेरणा से भरपूर रहा, जहां सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *