सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज, आजमगढ़ का शत-प्रतिशत रिजल्ट, हाईस्कूल में हर्षिता यादव ने 95% अंक प्राप्त कर आजमगढ़ जनपद में नौवां स्थान एवं शहर में प्रथम स्थान हासिल किया

सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज, आजमगढ़ का शत-प्रतिशत रिजल्ट, हाईस्कूल में हर्षिता यादव ने 95% अंक प्राप्त कर आजमगढ़ जनपद में नौवां स्थान एवं शहर में प्रथम स्थान हासिल किया

गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज, आजमगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।

विद्यालय के इंटरमीडिएट वर्ग में 83 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। वहीं हाईस्कूल में 80 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

हाईस्कूल परिणाम में हर्षिता यादव ने 95% अंक प्राप्त कर आजमगढ़ जनपद में नौवां स्थान एवं शहर के विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अन्तिमा यादव 92.3% ने द्वितीय, तरुण यादव 91.3% ने तृतीय, अंजनी यादव 89.83% ने चतुर्थ तथा श्रेया यादव 88.6% ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट में अनामिका यादव एवं अंशिका सरोज ने 86.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हेना परवीन 85.2% द्वितीय, अंजली यादव 83.2% तृतीय, खुशी मौर्या 81.6% चतुर्थ एवं युवराज यादव 81.2% ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *