जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वधान मे आयोजित प्रथम जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल प्रारंभ, एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया शुभारंभ
गुरुवार को जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में जनपद के खेल संघो के समन्वय से प्रथम चरण में आठ खेलों का प्रथम जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्घाटन जोश एवं उत्साह से लवरेज माहौल में विधान परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने दीप प्रज्वलन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए एथलेटिक्स बैडमिंटन बास्केटबॉल कबड्डी योगासन की प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया l जनपद में पहली बार आयोजित होने वाले प्रथम जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है स्थानिक खिलाड़ियों के साथ-साथ दूर दराज के गांव एवं कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकैडमी मेजवा के खिलाड़ी भी कार्निवल में प्रतिभाग कर रहे हैं l
23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो खो और कुश्ती का आयोजन स्थानीय स्टेडियम में किया जा रहा है जबकि स्केटिंग राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज लछिरामपुर एवं योगासन की प्रतियोगिता मंगलम मैरिज हॉल सिधारी पर आयोजित हैl
यह जानकारी संयोजक दिनेश कुमार सिंह जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय ने दी l
प्रतियोगिता में कुल संभावित प्रतिभागियों की संख्या 1200 है। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए तकनीकी रूप से दक्ष 60 निर्णायकों की टीम सहयोग के लिए मौजूद हैl
एक तरफ जहां एथलेटिक्स के लिए जिम्मेदारी मुजम्मिल अहमद को दी गई है वही बास्केटबॉल में लक्ष्मण प्रसाद बैडमिंटन में प्रज्ञा राय कुश्ती में प्रवीण यादव खो खो में राम सिंह कबड्डी माया प्रसाद राय योगासन अशोक गुप्ता तथा स्केटिंग शिवम यदुवंशी के नेतृत्व प्रतियोगिता संपन्न होगी l
मुख्य अतिथि के समक्ष योगासन एथलेटिक्स बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
इस अवसर पर घनश्याम सिंह पटेल प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सुशील कुमार सिंह भाजपा नेता बृजेश सिंह उपसभापति आनंद देव उपाध्याय माया प्रसाद राय डॉ एहसान अहमद अबरार अहमद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव सुनील दत्त विश्वकर्मा प्रभाकर सिंह आशीष सिंह योगेंद्र सिंह अजय कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहेl कार्यक्रम का का संचालन संयोजक दिनेश कुमार सिंह रहे तथा समस्त के प्रति आभार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने दियाl
मुख्य अतिथि ने ओलंपिक खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा यह आयोजन सिर्फ जिले में खेल प्रतिभाओं को एक उचित प्लेटफार्म देने के लिए किया गया है l
अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने कहा की किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता हैl
