सुल्तानपुर: मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सुल्तानपुर दौरा।मंत्री राजभर ने गिनाईं सरकार की 9 साल की उपलब्धियां।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सुल्तानपुर दौरा।
मंत्री राजभर ने गिनाईं सरकार की 9 साल की उपलब्धियां।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज अपने एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और जनता को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया।


मंत्री राजभर ने कहा कि पिछले 9 सालों में सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज गरीब और वंचित वर्ग सशक्त महसूस कर रहा है। सुल्तानपुर के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों के जाल और बेहतर कानून व्यवस्था ने जिले की तस्वीर बदल दी है।
इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्हें मंत्री जी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *