जिला प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर पल्हनी आजमगढ़ में स्काउट गाइड,फायर सेफ्टी प्रशिक्षण का आयोजन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं सद्गगुरू एजुकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में स्काउट गाइड एवं फायर सेफ्टी प्रशिक्षण के कार्यक्रम का आयोजन 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक जिला प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर पल्हनी आजमगढ़ में दिया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को विषम परिस्थिति में आगजनी, आपदा, एवं आपत्तिकालिन परिस्थिति से निपटने की व्यवहारिक जानकारी देना रहा प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को कब ,बुल बुल, स्काउट/गाइड, एवं रोवर/रेंजर गतिविधियों के माध्यम से आत्मरक्षा, अनुशासन,साहस, एवं आपदा प्रबंधन की कला सिखाई गयी,समापन के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रानी की सराय ब्लाक के मंत्री कमलेश यादव थे । प्रशिक्षक श्री सत्यानंद शर्मा सद्गगुरू एजुकेशन सोसाइटी उपस्थित थे मुख्य अतिथि प्रवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कॉम्पटीशन के युग में नयी नयी चीजों के साथ साथ पुरानी सभ्यता को भी बचाने का कार्य कर रही है । सरकार, महानिदेशक एवं उत्तर प्रदेश के शासन की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया कि अब जो बच्चे कब/ बुल बुल, स्काउट/गाइड से वंचित हो जाते थे ।अब सदगुरू एजुकेशन सोसाइटी के माध्यम से सभी विद्यालयों के अध्यापक और अध्यापिकाओं को कब मास्टर और फ्लाक लीडर एवं स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन बनाने की मुहिम महानिदेशक और फायर सेफ्टी एवं सदगुरू एजुकेशन सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा है ।यह देश हित में अच्छा कार्य हो रहा है
विशिष्ट अतिथि कमलेश यादव मंत्री रानी की सराय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा इस प्रशिक्षण का लाभ आपके जीवन में काम आयेगा आप बाढ़ में लोगों की टेंट बनाने में तथा तत्काल आग बुझाने में सहयोग कर सकते हैं तथा बच्चों को कब,बुल बुल स्काउट गाइड के माध्यम से देश की सेवा के लिए तैयार कर सकते हैं सबसे अच्छी बात यह सोसाइटी जिले के तीन विद्यालय को गोद लेकर मुफ्त प्रशिक्षण देगी ।और आगे रैली में प्रतिभाग करायेगी ।इसके लिए मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं , तथा प्रशिक्षक का स्वागत करता हूं । प्रशिक्षक सत्यानंद शर्मा ने संस्थान का आये हुए अतिथियों का बच्चों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।
