आजमगढ़ में पूर्वांचल टेंट हाउस का उद्घाटन, विधायक कमलाकांत राजभर ने काटा फीता

आजमगढ़ में पूर्वांचल टेंट हाउस का उद्घाटन, विधायक कमलाकांत राजभर ने काटा फीता

आजमगढ़। बरदह बाजार के पास बड़गहन गांव में पूर्व प्रधान मोहम्मद हनीफ की ओर से खोले गए पूर्वांचल टेंट हाउस का रविवार को उद्घाटन किया गया। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलाकांत राजभर और ईश्वर राजभर ने फीता काटकर टेंट हाउस का शुभारंभ किया।

पूर्वांचल टेंट हाउस के प्रोपराइटर एवं पूर्व प्रधान मोहम्मद हनीफ ने बताया कि टेंट हाउस के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यतीम बच्चियों की शादी में टेंट से जुड़ी कई सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

बताया गया कि बड़गहन गांव पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव राजभर का पैतृक गांव है। उद्घाटन समारोह में शमीम अहमद आजमी, वसीम अहमद, नसीम अहमद, मुहम्मद राजिक, मुहम्मद आरिफ, मुहम्मद साहिल, मुहम्मद आदिल, मुहम्मद आजम, मुहम्मद रुहान और मुहम्मद उमर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *