नगवा में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का हुआ भव्य स्वागत

नगवा में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का हुआ भव्य स्वागत

लालमणि पांडेय ग्राम पंचायत अध्यक्ष और राम नवल पांडेय सचिव मनोनीत

बूढ़नपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के नगवा गांव में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और सवर्ण समाज के हितों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में लालमणि पांडेय को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, राम नवल पांडेय को सचिव और आत्मा पांडेय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि नगवा गांव के लोगों से उनका पुराना नाता है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गांव के लोगों ने उनके स्वागत का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और जिम्मेदार नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सवर्ण समाज के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। आज सभी लोगों को संगठित होने के साथ ही संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। एकजुट होकर ही समाज के हितों की रक्षा की जा सकती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम नवल पांडेय ने कहा कि सवर्ण आर्मी का गठन सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए किया गया है। संगठन को आगे बढ़ाने में सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष लालमणि पांडेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शैलेंद्र चौबे उर्फ डब्ल्यू, रविकांत तिवारी, बृजेश मिश्रा, बृजमोहन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, उमानाथ पांडेय, राजीव पांडेय, आजाद उर्फ गोलू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *