हाथरस एसओजी टीम और थाना हसायन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

हाथरस एसओजी टीम और थाना हसायन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

जनपद हाथरस में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ा प्रहार कर दिया पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एसओजी टीम और थाना हसायन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्यामपुर माता मंदिर रोड से 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 07 मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 315 बोर और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये आरोपी लंबे समय से अलग-अलग जनपदों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे तकनीक और रणनीति से मिली सफलता हाथरस पुलिस ने इस ऑपरेशन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यूपी-112 का डेटा खंगाला। जिन क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हुईं, उन्हें गूगल मैप के जरिए चिन्हित कर “हॉटस्पॉट” तैयार किए गए। इसके बाद थाना हसायन पुलिस और एसओजी टीम को विशेष रूप से इन इलाकों में सक्रिय किया गया लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और तीनों शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में आ गए पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में मचा हड़कंप इस कार्रवाई के बाद वाहन चोर गिरोहों में दहशत का माहौल है। हाथरस पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और इसे अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *