गुदाऊं ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता के आरोप, जांच टीम के नहीं पहुंचने से उठे सवाल

गुदाऊं ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता के आरोप, जांच टीम के नहीं पहुंचने से उठे सवाल

एंकर:
फिरोजाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत गुदाऊं में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में ग्रामीण द्वारा जिलाधिकारी को शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है। शिकायत पर जांच टीम भी गठित की गई, लेकिन आज मौके पर जांच के लिए टीम के पहुंचने की बात थी, इसके बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। खास बात यह रही कि जांच टीम के आने की सूचना पर मीडिया कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

वॉइस ओवर:
मामला ग्राम पंचायत गुदाऊं, विकासखंड फिरोजाबाद का है। यहां निवासी बबलू कुमार पुत्र वैजनाथ ने ग्राम प्रधान/प्रशासक एबरन सिंह पर पंचायत को विभिन्न वित्तीय वर्षों में मिली धनराशि में अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में हैंडपंप रीबोर, मरम्मत और टीटीएसपी स्थापना के नाम पर धनराशि खर्च दिखाई गई, जबकि मौके पर कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि टीटीएसपी स्थापित नहीं की गई और हैंडपंप भी क्रियाशील नहीं हैं। शिकायत में फर्जी एमबी तैयार कराकर धनराशि आहरित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि 26 मई 2026 से पहले ही संबंधित धनराशि का आहरण कर लिया गया था। इसी को लेकर जिलाधिकारी से समिति गठित कराकर अभिलेखीय और स्थलीय जांच कराने की मांग की गई है।

वॉइस ओवर:
शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी और आज टीम के मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच करने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता और मीडिया कर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन निर्धारित समय तक जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *